Life Lesson : भरोसा रखें, ऊपर वाले ने भी आपके लिए आपसे अच्छा प्लान किया है
कहते हैं, जिंदगी एक रहस्यमयी सफर है, जिसमें हर मोड़ पर नया सबक मिलता है। हम अपनी ज़िंदगी के लिए कई प्लान बनाते हैं, लेकिन कई बार हमारी योजनाएँ वैसी नहीं होतीं जैसी ऊपरवाला चाहता है। Your plan Vs God's plan का यह संघर्ष हमें बहुत कुछ सिखाता है। एक लाइफ कोच के तौर पर मैं मानता हूँ कि ये सबक हमें मजबूत बनाते हैं, हमारी सोच को गहरा करते हैं और हमें सच्चे मायनों में जीना सिखाते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे गहरे सच जानेंगे, जो आपकी आत्मा को झकझोर देंगे और जिंदगी को एक नई दिशा देंगे। Your Plan Vs God's Plan: भरोसा रखना सीखें कई बार हम अपनी लाइफ का पूरा प्लान तैयार कर लेते हैं — कौन सी जॉब करनी है, कहां रहना है, किससे शादी करनी है। लेकिन अचानक कोई बीमारी आ जाती है, कोई रिलेशनशिप टूट जाता है, या कोई बड़ा फेलियर मिल जाता है। उदाहरण के तौर पर, एक स्टूडेंट जिसने IIT के लिए सालों मेहनत की, लेकिन आखिरी में किसी वजह से सिलेक्शन नहीं हुआ। तब लगता है कि सब...
